iPhone 18 Launch Event: iPhone Duo, 18 Pro और 18 Pro Max लॉन्च, इतनी है कीमत

images (1)

Apple ने आखिरकार अपना पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम iPhone Duo दिया है. यह Samsung Galaxy Z Fold 8 के जैसे डिजाइन में आया है. साथ ही कंपनी ने iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च कर दिया है.

इसके अलावा कंपनी ने न्यू Apple Watch और न्यू Air Pods को भी लॉन्च कर दिया है. iPhone Duo की शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये है, जिसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. वहीं टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 4.50 लाख रुपये है. इसमें 512GB और 1TB स्टोरेज के भी ऑप्शन हैं.

iPhone Duo में कवर डिस्प्ले 5.4 इंच का है, जबकि इनर डिस्प्ले 7.6 इंच का है. दोनों में ही Super Retina XDR AMOLED पैनल का इस्तेमाल किया है. साथ ही बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-48 मेगापिक्सल के कैमरे हैं. iPhone Duo में A20 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया है.

Apple ने अपनी न्यू iPhone सीरीज भी लॉन्च कर दी है, जिसका नाम iPhone 18 Pro है. इस सीरीज में दो हैंडसेट आते हैं, जिनके नाम iPhone 18 Pro और 18 Pro Max के नाम हैं. भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है.

image

वहीं, iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 179900 रुपये रखी है. दोनों हैंडसेट के शुरुआती वेरिएंट में 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. भारत में प्री ऑर्डर शनिवार से शुरू होगा और इसकी ओपन सेल 18 सितंबर से शुरू होगी. Apple Watch 12 और Watch Ultra 4 लॉन्च कर दी है. कंपनी ने दोनों स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग को बेहतर किया है और अब ये दोनों वॉच हर 5 सेकंड के अंतर पर हार्ट रेट मापेंगी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *