सागर शराब कांड के बाद छत्तीसगढ़ में अलर्ट, अवैध शराब पर 24 घंटे निगरानी

webp 19 768x432

मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद छत्तीसगढ़ में भी अवैध शराब के खिलाफ निगरानी बढ़ा दी गई है. आबकारी विभाग ने पूरे प्रदेश में विशेष जांच अभियान शुरू करने का फैसला लिया है. अंतरराज्यीय सीमाओं, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में बने चेकपोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी और संदिग्ध वाहनों की जांच होगी.रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक जांचरेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट भी जांच के दायरे में रहेंगे.

मंगलवार को वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अभियान की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया. जिला स्तर पर पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से विशेष टीमें बनाने के निर्देश दिए गए हैं.

इन टीमों का मकसद केवल अवैध शराब पकड़ना नहीं होगा, बल्कि जहरीली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली स्पिरिट के स्रोत का पता लगाना भी होगा. विभाग संदिग्ध सप्लाई चैन की भी जांच करेगा, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सके.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *