रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों के लिए पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जारी आदेश में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतवार नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
कांग्रेस ने नियुक्त पर्यवेक्षकों को अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में पहुंचकर चुनावी तैयारियों को गति देने, स्थानीय कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
भिलाई शहर के अंतर्गत भिलाई नगर निगम के लिए धनेन्द्र साहू पर्यवेक्षक और दीपक दुबे सह-पर्यवेक्षक होंगे.रिसाली नगर निगम के लिए मोहन मरकाम को पर्यवेक्षक और कन्हैया अग्रवाल को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.
दुर्ग ग्रामीण के अंतर्गत भिलाई चरौदा नगर निगम की जिम्मेदारी विकास उपाध्याय को पर्यवेक्षक और राजेन्द्र साहू को सह-पर्यवेक्षक के रूप में दी गई है.


