धमतरी पुलिस विभाग में हुए तबादले, इन थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

1200 675 27568207 thumbnail 16x9 hhha

धमतरी:शहर में कानून व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए एक बार फिर से पुलिस विभाग में तबादले किए गए हैं. क्राइम को कंट्रोल करने के लिए ये तबादले किए गए हैं. एसपी भावना पाण्डेय के निर्देश पर जिले में पदस्थ 4 निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी की ओर से आदेश जारी किया गया है. आदेश के बाद जिले के ग्रामीण एवं थाना स्तर की पुलिस व्यवस्था में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों की तैनाती की गई है.

एसपी भावना पांडेय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक थाना प्रभारी दुगली के रूप में पदस्थ निरीक्षक चक्रधर बाघ को अब थाना प्रभारी सिहावा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं सिहावा थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार पाटिल को स्थानांतरित करते हुए थाना प्रभारी नगरी बनाया गया है. इसी क्रम में नगरी थाना प्रभारी निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम को अब थाना प्रभारी दुगली की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा रक्षित केन्द्र धमतरी में पदस्थ निरीक्षक रमनलाल उसेंडी को नई जिम्मेदारी देते हुए थाना प्रभारी केरेगांव बनाया गया है.

पुलिस अधीक्षक भावना पाण्डेय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से किया गया है. आदेश में संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना पर तत्काल ज्वाइनिंग देना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं. नई पदस्थापना के बाद अब दुगली, सिहावा और नगरी जैसे महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं. वहीं रक्षित केन्द्र में पदस्थ निरीक्षक को भी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी देकर फील्ड पुलिसिंग में लगाया गया है.

कानून व्यवस्था के लिहाज से सिहावा, नगरी और दुगली क्षेत्र पुलिसिंग की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाते हैं. इन क्षेत्रों में ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ वनांचल और दूरस्थ क्षेत्र भी आते हैं. ऐसे में थाना प्रभारियों में हुए बदलाव को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को बिना विलंब नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं. इससे संबंधित थानों में पुलिसिंग की कमान अब नए अधिकारियों के हाथों में होगी.

नई पदस्थापना के साथ संबंधित थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की समीक्षा और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी नए थाना प्रभारियों के सामने होगी. दरअसल, धमतरी पुलिस की कमान संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक भावना पाण्डेय के स्तर से पुलिसिंग को लेकर लगातार प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं. एक बार फिर 4 निरीक्षकों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है. इन तबादलों का मकसद कानून व्यवस्था को चाक चौबंद करना और वर्षों से एक ही जगह पर जमे पुलिस जवानों को दूसरी जगह पर ट्रांसफर करना है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *