कलेक्टर से अभद्रता, आप नेता लव दुबे पुलिस हिरासत में

cv8oql5oarzcnotlmhox

बलरामपुर के कलेक्टोरेट परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कलेक्टर से चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के एक नेता पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगा. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आप के प्रदेश प्रवक्ता लव दुबे को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इस घटनाक्रम के चलते कलेक्टोरेट परिसर में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही.

दरअसल, यह पूरा मामला क्षेत्र की जर्जर सड़कों और हादसों से जुड़ा हुआ है. ‘सड़क सत्याग्रह आम नागरिकों का मंच’ के बैनर तले लगभग 40 से 50 ग्रामीणों का एक समूह अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचा था. प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत कलेक्टोरेट प्रशासन ने ज्ञापन लेने के लिए 10 प्रतिनिधियों के एक दल को कलेक्टर कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी थी. इसी प्रतिनिधिमंडल में आप नेता लव दुबे भी शामिल थे.

थाना प्रभारी भापेंद्र साहू से मिली जानकारी के अनुसार, जब प्रतिनिधिमंडल अपनी बात रख रहा था, तभी लव दुबे कथित तौर पर कलेक्टर से अभद्र व्यवहार करने लगे. मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने तथा शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उनका आक्रामक रुख बरकरार रहा. परिसर के बाहर लाए जाने के बाद भी जब उनका आचरण नहीं बदला, तो पुलिस को कड़ा रुख अपनाना पड़ा.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *