सत्य निकेतन हादसे ने छीन लीं दुर्ग जिले के एक परिवार की खुशियां, दोस्त से बात करते हुए युवराज की मौत…

satya niketan

रायपुर. दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए दर्दनाक इमारत हादसे ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक परिवार की खुशियां छीन लीं. हादसे में दुर्ग निवासी युवराज सोनी की मौत हो गई. 20 वर्षीय युवराज सत्य निकेतन स्थित बॉयज पीजी में रहते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था.खबरों के मुताबिक, दर्दनाक हादसे से कुछ ही पल पहले युवराज अपने बचपन के दोस्त आर्यन से फोन पर बात कर रहा था. दोनों छुट्टियों के बाद मिले समय में घूमने जाने की योजना बना रहे थे. बातचीत के दौरान अचानक फोन पर तेज और भयावह गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई दी, उसके करीबन एक मिनट बाद फोन कट गया.

आर्यन को उम्मीद थी कि युवराज उसे फोन करेगा, लेकिन जब कुछ देर बाद उसे सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर मिली. इसके बाद आर्यन तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुआ. मौके पर उस समय राहत और बचाव कार्य जारी था. आर्यन ने युवराज की तलाश में कई जगह जानकारी जुटाई. काफी देर तक भटकने के बाद उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर से सूचना मिली कि युवराज की हादसे में मौत हो चुकी है.

तीन दिन पहले ही दुर्ग से दिल्ली लौटा था युवराजबताया जा रहा है कि युवराज छुट्टियों के बाद महज तीन दिन पहले ही अपने घर दुर्ग से दिल्ली लौटा था. युवराज और आर्यन बचपन से दोस्त थे. दोनों एक ही गांव से ताल्लुक रखते थे. युवराज के दिल्ली लौटने के बाद दोनों जल्द ही साथ घूमने जाने की योजना बना रहे थे.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *