Chhatron ki Goonj में जशपुर की बेटी बनी राष्ट्रीय संयोजक

jash 150kb (1)

Chhatron ki Goonj. रायपुर. अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने जशपुर की आदिवासी युवा नेत्री आशिका कुजूर को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया द्वारा इस महत्वपूर्ण समिति का गठन किया गया है.इस अभियान के तहत समिति देश भर के आदिवासी छात्रावासों तक पहुंचेगी और छात्र-युवाओं की समस्याओं, आकांक्षाओं तथा उनके विचारों को सुनेगी.

इसका मुख्य उद्देश्य आदिवासी छात्र-युवाओं की आवाज़ को मजबूती के साथ राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है.इस जिम्मेदारी के मिलने पर आशिका कुजूर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, “हम हर आदिवासी छात्र तक पहुंचेंगे और उनकी आवाज़ को पूरी मजबूती के साथ राष्ट्रीय मंच पर उठाएंगे

.”क्या है राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान?राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों से ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत देश के अलग-अलग शहरों में छात्रों से बातचीत कर रहे हैं. इस अभियान में पेपर लीक, बेरोजगारी, सरकारी नौकरी, महंगी पढ़ाई और परीक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं. कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में भी राहुल गांधी इस अभियान के तहत छात्रों से संवाद कर चुके हैं.

राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों से ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत देश के अलग-अलग शहरों में छात्रों से बातचीत कर रहे हैं. इस अभियान में पेपर लीक, बेरोजगारी, सरकारी नौकरी, महंगी पढ़ाई और परीक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं. कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में भी राहुल गांधी इस अभियान के तहत छात्रों से संवाद कर चुके हैं

.पीएम बोले- कुछ लोग ‘झूठ की गूंज’ से निराशा फैलाने में लगे हैंPM मोदी ने भारत की 7.8% GDP बढ़त का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में कई तरह की मुश्किलों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. इसी दौरान उन्होंने कहा कि “भारत के भीतर निराशा के गर्त में डूबे हुए लोग “झूठ की गूंज” चारो तरफ निराशा फैलाने में लगे हुए हैं.”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *