J&K के श्रीनगर सेंट्रल जेल से अंडरट्रायल पॉक्सो के दो कैदी फरार, पुलिस ने किया लुकआउट नोटिस जारी

image 2026 08 24t112102.926

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर सेंट्रल जेल से पॉक्सो मामले में बंद 2 कैदियों के फरार होने की सूचना आयी है. दोनों कैदियों के दीवार फांदकर फरार होने से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने दोनों की तलाश तेज करते हुए लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है. दोनों कैदियों की तस्वीरें भी रिलीज की हैं. फरार कैदियों की पहचान फरमान खान और मुख्तार अहमद गुज्जर के रूप में हुई है.

श्रीनगर स्थित सेंट्रल जेल से दो पॉक्सो अधिनियम के तहत बंद विचाराधीन कैदी फरार हो गए हैं. दोनों आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया गया है.

श्रीनगर सेंट्रल जेल से 2 कैदी फरमान खान और मुख्तार अहमद गुर्जर फरार हो गए हैं. पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामलों में गिरफ्तार दो अंडरट्रायल कैदियों के फरार होने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है और दोनों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

पॉक्सो एक्ट के मामलों में गिरफ्तार दोनों आरोपियों में, पहला कैदी का नाम फरमान खान है जो राजस्थान के सदनपोरा का रहने वाला है. उसे 23 जून 2026 को जेल में लाया गया था और उसके खिलाफ BNS की धारा 137(2) और 87 व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है.

गिरफ्तार दोनों कैदियों में, दूसरा मुख्तार अहमद गुर्जर है जो अनंतनाग के संगलन चित्तरगुल का रहने वाला है. उसके खिलाफ BNS की धारा 137(2) और 65(1) के तहत केस दर्ज है.

दोनों पर पॉक्सो एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप हैं. फरमान खान के खिलाफ गांदरबल के लार थाने में मामला दर्ज है, जबकि मुख्तार अहमद गुज्जर के खिलाफ श्रीनगर के सौरा थाने में केस दर्ज है.

पूरे कश्मीर में रेड अलर्ट जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है और दोनों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. श्रीनगर सेंट्रल जेल की दीवार फांदकर भाग जाने को लेकर जेल एडमिनिस्ट्रेशन ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि फरमान खान या मुख्तार अहमद गुर्जर कहीं भी दिखाई दें तो खुद उन्हें पकड़ने की कोशिश ना करें और तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को खबर दें या फिर 112 नंबर पर डायल करके भी सूचना दे सकते है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *