राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा एक साथ 12 मौतों से मचा हड़कंप, मची अफरातफरी

screenshot 24 8 2026 125510 www.ibc24.in

राजनांदगांव : राजनांदगांव में नेशनल हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक हादसे में करीब 20 गायें अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 12 गायों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 8 से गायें गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना लालबाग थाना क्षेत्र में राज इंपिरियल होटल के सामने की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और गौ सेवक मौके पर पहुंचे।

देर रात नेशनल हाईवे पर अचानक मवेशियों का झुंड हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक हाइवे पर 20 गायें सड़क पर मौजूद थीं, जिन्हें एक अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर के बाद कई गायों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर मवेशियों के शव और घायल गायों को देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया।

गौ सेवकों ने भी मौके पर पहुंचकर घायल गायों को उपचार दिलाने का प्रयास किया। शुरुआती जानकारी में 12 गायों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 8 गायें गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में गायें नेशनल हाईवे तक पहुंचीं कैसे? क्या सड़क पर मवेशियों को रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी? और अगर गायें लंबे समय से इसी इलाके में घूम रही थीं, तो स्थानीय प्रशासन और नगर निकाय ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए क्या कदम उठाए?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *