तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, पिता की इस लापरवाही से गई जान, गांव में मातम

oip

बिलासपुर। Bilaspur News: जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां लापरवाही ने दो बच्चों की जान ले ली। चिल्हाटी गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 7 वर्षीय दीपू पैकरा और 14 वर्षीय चींटू पैकरा (Two Children Died in Pond) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फ़िलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा? (Two Brothers Drowned)
Bilaspur News जानकारी के मुताबिक, पचपेड़ी थाना क्षेत्र निवासी किसान भक्त प्रहलाद पैकरा अपने दोनों बेटों को साथ लेकर गांव के तालाब गए थे। बच्चों को किनारे छोड़कर वह कुछ दूरी पर मोबाइल फोन पर बातचीत करने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान छोटा बेटा चींटू पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। भाई को डूबता देख बड़ा भाई दीपू भी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया और दोनों डूब गए।

image

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत (Bilaspur)
Bilaspur Talab Drowning Incident ग्रामीणों ने गोता लगाकर तत्काल दोनों बच्चों को बाहर निकाला। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें पहले पचपेड़ी और फिर गंभीर हालत में मस्तूरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैऔर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि तालाब में डूबने से मासूमों की मौत का ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी ऐसे कई घटनाएं सामने आ चुकी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *