जांजगीर-चांपा जिले के थाना अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ीदल्हा में आयोजित नागपंचमी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 15 साथियों ने ‘पहाड़ मित्र’ बनकर जिम्मेदारी संभाली।
मेले के दौरान पहाड़ मित्रों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग किया। इस दौरान भारी मात्रा में नशीला सामान, चाकू, चुरा, सुलेशन और कोरेक्स सिरप सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।

इसके बाद थाना अकलतरा के एसडीओपी और थाना प्रभारी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लगे सभी पहाड़ मित्रों को थाने बुलाकर उनकी भूमिका की सराहना की गई और उन्हें प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सम्मानित किया गया।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने में पहाड़ मित्रों की भूमिका अहम रही।

