59 साल का हैवान बुजुर्ग मासूमों के साथ करता था गंदा काम, नड्डा और मुरकू खिलाने का देता था लालच

police1 (1)

भिलाई. मासूमों के साथ गंदा काम किए जाने का एक मामला सामने आया है. आरोपी बुजुर्ग की करतूत आपके रोंगटे खड़े कर देगी. आरोप है कि भिलाई के कैंप 2 क्षेत्र में एक 59 वर्ष का बुजुर्ग नड्डा और मुरकू खिलाने के नाम पर मासूमों के साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था.मासूमों ने बुजुर्ग की इस करतूत की जानकारी घर में दी और मासूमों की मां ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है.

पूरी घटना की खबर फैलते ही देर रात करणी सेना के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और आरोपी का जुलूस निकालने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. हालांकि करणी सेना के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने समझाइश दी और बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

भिलाई के युवक का यूपी में अपहरणइधर जामुल थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया. परिजनों ने आशंका जताई है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया है. शिकायत के आधार पर जामुल पुलिस ने बीएनएस की धारा 140 (3) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जामुल पुलिस ने बताया कि भूषण जागड़े (41 वर्ष) निवासी वार्ड 41 साहू होटल के पास शंकर नगर छावनी 11 अगस्त को अपने परिचित ड्राइवर मनीष कुमार श्रेष्ठ के साथ बोलेरो पिकअप में हेल्पर के तौर पर निकला था.वाहन में ओडिशा से माल लोड कर गोरखपुर जाना था. परिजनों के अनुसार 13 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे कोटिला टोल प्लाजा के पास,

आजमगढ़ रोड, थाना गंभीरपुर, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) में भूषण वाहन से उतर गया और उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला. करीब 5.12 बजे चालक मनीष कुमार श्रेष्ठ ने भूषण के बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी. परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई है कि भूषण को किसी अज्ञात व्यक्ति ने डरा-धमकाकर या छलपूर्वक किसी अवैध उद्देश्य से अपने साथ ले गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद जामुल पुलिस ने गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कर भूषण की तलाश शुरू कर दी है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *