सीवान और भोजपुर समेत 5 जिलों के DM बदले, पंकज कुमार बने गृह विभाग के प्रधान सचिव

1000509301

बिहार की सम्राट सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल किए हैं। इस ट्रांसफर-पोस्टिंग के तहत राजधानी पटना समेत कई महत्वपूर्ण जिलों और प्रमुख विभागों के कमान में बदलाव किए गए हैं। हाल ही में सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान हुई गोलीबारी की घटना और भोजपुर में भरत एनकाउंटर के बाद से प्रशासनिक महकमे में लगातार नए बदलावों की चर्चा थी, जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

पंकज कुमार (गृह विभाग): 1997 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पद से हटाकर गृह विभाग का नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। उनके इस पद पर आने से कुंदन कुमार गृह विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो गए हैं। हालांकि

पंकज कुमार अपने पास सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार पहले की तरह बनाए रखेंगे।

राजेश कुमार (पटना कमिश्नर): 2001 बैच के IAS अधिकारी राजेश कुमार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से स्थानांतरित कर पटना प्रमंडल का नया आयुक्त (कमिशनर) बनाया गया है। वहीं, पटना के पूर्व कमिश्नर मयंक वरवड़े को निगरानी विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *