मेरठ में महिला दरोगा निलंबित, वायरल वीडियो की जांच

images (2)

मेरठ में सोशल मीडिया पर महिला दरोगा अनु का एक वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। विभागीय सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन की रिपोर्ट सामने आने के बाद महिला दरोगा अनु को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।वायरल वीडियो को लेकर पुलिस विभाग ने जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है।

वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों की जांच साइबर प्रकोष्ठ को सौंपी गई है। साइबर प्रकोष्ठ वीडियो से संबंधित तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ सोशल मीडिया पर उसके प्रसार की भी जांच करेगा।वहीं, पूरे मामले की विभागीय जांच सीओ कार्यालय की श्रीमती सौम्या सिंह को सौंपी गई है। जांच अधिकारी मामले से जुड़े सभी तथ्यों

1000191541

विभागीय नियमों और सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन की जांच करेंगी।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

1000191542
1000191540

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *