दिल्ली में MCD सफाई कर्मचारी की हत्या, यूनियन का बड़ा फैसला; आज नहीं चलेंगे ऑटो-टिपर

1 22 (1)

यूनियन के सदस्यों का कहना है कि जब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। कर्मचारियों ने साफ किया है कि वे अपने साथी की हत्या के मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेंगे। दिल्ली सफाई कर्मचारी यूनियन ने सोमवार से कचरा उठाने वाले ऑटो-टिपर को सड़कों पर नहीं उतारने का ऐलान किया है। यूनियन के सदस्य कामकाज रोकने के लिए दिल्ली में मौजूद ऑटो-टिपर डिपो पहुंचेंगे। इसके साथ ही सोमवार को दिल्ली में प्रदर्शन किए जाने की भी संभावना है। यूनियन का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है। कर्मचारी की हत्या के बाद सफाईकर्मियों में आक्रोश है और वे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी चाहते हैं।

तीन प्रमुख मांगों पर अड़े कर्मचारीसफाई कर्मचारी यूनियन ने प्रशासन के सामने मुख्य रूप से तीन मांगें रखी हैं पहली, हत्या के आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी; दूसरी, मृतक कर्मचारी के परिवार को उचित मुआवजा; और तीसरी, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी। यूनियन का कहना है कि इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और बड़ा किया जा सकता

हमले के बाद अधिकारी पुलिस स्टेशन तक नहीं पहुंचते’करण सिंह महरोलिया ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों पर हमले की घटनाओं में अधिकारी कर्मचारियों का साथ नहीं देते। उन्होंने कहा कि जब भी किसी सफाई कर्मचारी पर हमला होता है तो कोई अधिकारी पुलिस स्टेशन तक नहीं पहुंचता। ऐसे मामलों में सिर्फ सफाई कर्मचारी यूनियन ही कर्मचारियों के साथ खड़ी होती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *