15 अगस्त से पहले बड़ी कार्रवाई: आबकारी उड़नदस्ता ने किया महुआ शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

mahua

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 15 अगस्त से पहले अवैध शराब के खिलाफ आबकारी उड़नदस्ता की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने महुआ शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में महुआ शराब और लाहन जब्त किया गया है।

यह पूरा मामला अंबिकापुर शहर के पटपरिया इलाके का है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए टीम ने किराए के मकान में छापेमारी की, जहां महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। मौके से 70 लीटर महुआ शराब और 480 किलो महुआ लाहन बरामद हुआ। एक कमरे में 8 भट्ठियों पर शराब बनाने का काम चल रहा था, तो दूसरे कमरे में 24 प्लास्टिक डिब्बों में महुआ लाहन रखा था।

17866174620691875540842288420218

इसी के साथ ही आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने आरोपी अर्जुन कुजुर को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *