जशपुर में भारी बारिश के चलते CM विष्णुदेव साय का दौरा रद्द, तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले थे

untitled design 27

रायपुर। जशपुर जिले में हो रही भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का जशपुर दौरा रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से जशपुर पहुंचकर कुनकुरी में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होना था।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचने वाले थे और दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए रवाना होना था। जशपुर पहुंचने के बाद उन्हें सलियाटोली हेलीपेड से सड़क मार्ग के जरिए कुनकुरी जाना था। कुनकुरी में दोपहर 1:30 बजे आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री को शामिल होना था। इसके बाद शाम 3:30 बजे कुनकुरी से बगिया रवाना होकर शाम 4 बजे वहां पहुंचने और रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित था।

हालांकि, जशपुर में मौसम खराब होने और भारी बारिश के चलते सुरक्षा कारणों को देखते हुए मुख्यमंत्री का दौरा रद्द कर दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *