रायपुर में बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, मैकेनिक बनकर करता था काम, पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार

untitled design 2026 08 11t092131.178

Raipur: राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बार फिर एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने संजय नगर इलाके से शेख रेहान नाम के युवक को पकड़ा है.

जानकारी के मुताबिक, शेख रेहान लंबे समय से राजधानी में रह रहा था. कुछ दिनों पहले पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान वह मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने तलाश के बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और राजधानी में उसके रहने, पहचान और अन्य गतिविधियों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

किराए के मकान में रहता था आरोपी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान शेख रेहान (31) के रूप में हुई है. वह संजय नगर में किराए के मकान में रह रहा था. टिकरापारा में उसकी गाड़ी मैकेनिक की छोटी दुकान भी है. पुलिस के मुताबिक, रेहान वर्ष 2000 में महज 5 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ रायपुर आया था. यहीं उसने पढ़ाई की और करीब 26 साल से रह रहा था.

आधार-राशन समेत कई दस्तावेज भी बनवाए

पुलिस का दावा है कि रेहान और उसके माता-पिता ने रायपुर में आधार और राशन कार्ड समेत कई भारतीय दस्तावेज बनवा लिए थे. उसका भारतीय पासपोर्ट भी बना हुआ था। वह वीजा के जरिए बांग्लादेश स्थित अपने पैतृक गांव पार्वतीपुर आता-जाता था.

पिछले साल पुलिस रेड में बच गया था आरोपी

पिछले साल अभियान के दौरान रेहान अपने माता-पिता के साथ रायपुर से कोलकाता और फिर सड़क मार्ग से बांग्लादेश चला गया था. वहां कई महीने रहने के बाद वह वापस भारत आया और अलग-अलग जगहों पर छिपकर रहने लगा. पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस ने सोमवार को संजय नगर में दबिश देकर उसे पकड़ लिया. उसके दस्तावेज और पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं। माता-पिता की तलाश जारी है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *