CG News: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन आज, सीएम साय बुनकरों को देंगे करोड़ों की सौगात

cg news 4a1fd2de1ed2ce4b8fa4b94f6fee393b

CG News: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर आज शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें सीएम विष्णुदेव साय शिरकत करते हुए बुनकर समाज को करोड़ों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, ग्रामोद्योग एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। इस राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेशभर से बुनकर, हस्तशिल्पी, रेशम कृषक, माटी शिल्पी शामिल होंगे

सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा संघ की कई नई पहलों की शुरुआत होगी। हाथकरघा संघ के नए प्रीमियम ब्रांड ‘कोशल फेब’ का  शुभारंभ किया जाएगा। वहीं ‘बिलासा’ लोगों का अनावरण किया जाएगा। इन्वेंटरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर का प्रस्तुतीकरण और शुभारंभ के साथ पुरस्कृत बुनकरों की डायरेक्टरी और टाई-डाई व बांधनी रंगाई पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा।


बुनकरों और मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
कार्यक्रम में ग्रामोद्योग विभाग के विभिन्न घटकों के हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत राशि एवं सामग्री बांटी जाएगी। कक्षा 10वीं व 12वीं के 935 मेधावी विद्यार्थियों को 81.83 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि, 17 वरिष्ठ बुनकरों को 1.87 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। बिसाहूदास महंत सर्वश्रेष्ठ बुनकर पुरस्कार और राजराजेश्वरी करुणा माता बुनकर पुरस्कार के तहत चयनित 8 बुनकरों को 1-1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। 49 बुनकरों को आवास निर्माण के लिए 122.50 लाख रुपये, 5 बुनकर समितियों को भवन निर्माण के लिये 75 लाख रुपये और 85 बुनकरों को उन्नत उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 14.92 लाख रुपये की स्वीकृति दी जाएगी। रेशम कृषकों को 15 लाख रुपये की किश्त, माटीशिल्पियों को विद्युत चाक, हस्तशिल्पियों को टूल-किट और जशपुर के ग्राम गोरिया में ग्लेजिंग यूनिट के लिये 2.86 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। साथ ही बुनकर नेत्र परीक्षण अभियान के तहत पात्र बुनकरों को चश्मे बांटे जाएंगे।

फैशन शो में रैंप पर दिखेगा कोसा-सिल्क का जलवा
समारोह का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक विरासत को समर्पित एक विशेष फैशन शो होगा। इसमें कोसा सिल्क और हैंडवुवन कॉटन के परिधानों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस फैशन शो की खासियत बस्तर की युवा प्रतिभागियों की सहभागिता रहेगी। पेशेवर मॉडलों और मिस इंडिया अर्थ 2026 अनुष्का सोने के साथ रैंप पर अपनी चमक बिखेरेंगी। 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *