शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मिलने प्रदेश भर से पहुंचे स्पोर्ट्स टीचर, लंबित भर्ती को लेकर की मांग

untitled design 2026 08 04t142206.224 11zon

CG News: दुर्ग में प्रदेशभर से आए सैकड़ों व्यायाम शिक्षक (स्पोर्ट्स टीचर) अपनी लंबित भर्ती की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मिलने पहुंचे. शिक्षकों ने आरोप लगाया कि हाल ही में घोषित 3000 शिक्षकों की भर्ती में स्पोर्ट्स टीचर का एक भी पद शामिल नहीं किया गया, जिससे प्रदेश के हजारों प्रशिक्षित अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है. उन्होंने कहा कि पहले भर्ती में व्यायाम शिक्षकों के करीब 300 पद प्रस्तावित थे, लेकिन अंतिम विज्ञापन से इन्हें हटा दिया गया और अन्य विषयों के पद बढ़ा दिए गए.

स्पोर्ट्स टीचरों ने की लंबित भर्ती को लेकर की मांग

स्पोर्ट्स टीचर रामेश्वरी ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 में प्राथमिक स्तर से शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य बनाया गया है। इसके लिए पाठ्यपुस्तकें भी जारी हो चुकी हैं, लेकिन सरकारी स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से नीति का उद्देश्य अधूरा रह गया है. उनका कहना था कि स्कूलों और खेल विभाग में स्पोर्ट्स शिक्षकों की भारी कमी के कारण बच्चों को उचित प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है, जिसका असर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन पर भी पड़ रहा है।शिक्षकों ने बताया कि व्यायाम शिक्षक के पदों पर अंतिम भर्ती वर्ष 2019 में हुई थी.

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मिलने प्रदेश भर से पहुंचे स्पोर्ट्स टीचर

इसके बाद अब तक कोई नई भर्ती नहीं निकाली गई. उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 से लगातार सिर्फ आश्वासन मिल रहा है. शिक्षा मंत्री ने मुलाकात के दौरान 2027 में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिया, लेकिन अभ्यर्थियों का कहना है कि वे अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन चाहते हैं.

स्पोर्ट्स टीचरों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो वे प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होंगे. उनका कहना है कि पिछले छह महीनों से वे लगातार विभाग और मंत्रालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *