रायपुर के मित्तल हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन,तीन महीने के लिए सस्पेंड

whatsapp image 2026 06 15 at 3.13.22 pm

Raipur News राजधानी रायपुर के अवंती बाई चौक स्थित मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (मित्तल हॉस्पिटल) के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अनियमितता पाए जाने पर अस्पताल को तीन महीने के लिए योजना से निलंबित कर दिया गया है।

मरीज से नकद राशि लेने का आरोप

जानकारी के अनुसार मामला आयुष्मान योजना के तहत इलाज करा रहे एक मरीज से जुड़ा है। आरोप है कि अस्पताल ने मरीज से नकद राशि वसूली, जबकि संबंधित सर्जरी भी नहीं की गई। शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच कराई, जिसमें अस्पताल प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया।

जांच के बाद हुई कार्रवाई

जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। हालांकि, प्रक्रिया कुछ समय तक लंबित रही। बाद में संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं और छत्तीसगढ़ राज्य नोडल एजेंसी ने संयुक्त रूप से निर्णय लेते हुए मित्तल हॉस्पिटल को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से तीन माह के लिए निलंबित कर दिया।

image

मरीज को लौटाने होंगे करीब 1 लाख रुपये

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को निर्देश दिए हैं कि संबंधित मरीज से ली गई करीब एक लाख रुपये की राशि वापस की जाए। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि योजना के लाभार्थियों से अनधिकृत रूप से पैसे वसूलने, इलाज में लापरवाही बरतने या योजना के नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

image

स्वास्थ्य विभाग की सख्त चेतावनी

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज पूरी तरह नियमों के अनुरूप होना चाहिए। यदि किसी अस्पताल के खिलाफ लाभार्थियों से अवैध वसूली या अन्य अनियमितताओं की शिकायत सही पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *