CJP प्रदर्शन के बीच शाम आज शाम 6.30 बजे खाली हो जाएगा कनाट प्लेस? बंद हो जाएंगे रेस्टोरेंट्स और ऑफिस

oip (6)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कनॉट प्लेस आज शाम 6.30 बजे तक खाली हो सकता है. दरअसल, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सलाह पर यह अपील की गई है. NDTA ने कनॉट प्लेस में आज शाम 6:30 बजे ऑफिस और रेस्टोरेंट बंद करने की अपील की.

NDTA द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि   NDMC के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की सलाह और CP के आस-पास की गंभीर स्थिति को देखते हुए, यह सख्त निर्देश दिया जाता है कि कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में सभी दुकानें  आज, यानी 23.07.2026 को शाम 6:30 बजे तक बंद कर दिए जाएं. सभी से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और ऊपर दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.

image

इस संदर्भ में आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाए हैं कि सरकार बच्चों पर हमला करेगी. सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने लिखा- 6.30 pm बंद करने के आदेश. जबरदस्त सिक्योरिटी. ढेर सारी एम्बुलेंस. क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *