खेल-खेल में आई मौतः घर के बाहर खेल रहे बच्चे की सांप के डसने से मौत, दिल दहला देने वाला VIDEO वायरल

image 2026 07 22t124300.900

जिले के धानापुर कस्बे में जहरीले सांप के डसने से 3 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि धानापुर कस्बा निवासी पवन सेठ के तीन वर्षीय पुत्र रघुनाथ सेठ मंगलवार रात करीब 9 बजे अपने घर के बाहर  खेल रहा था. इसी दौरान घर के पास रखे करकट (कबाड़) में छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया. सांप के डसते ही बालक अचेत हो गया और कुछ ही देर में विष उसके पूरे शरीर में फैल गया. शुरुआत में परिजनों को किसी विषैले जीव के काटने की आशंका हुई, लेकिन जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो उसमें स्पष्ट रूप से सांप द्वारा बालक को डसने की घटना कैद मिली.

इसके बाद परिजन तत्काल उसे स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया. परिजन मासूम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों की यह सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *