सावधान! छत्तीसगढ़ के इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

untitled 1

Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार एक्टिव बना हुआ है. प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. बिलासपुर समेत कई शहरों तो भारी बारिश की वजह से आम जन-जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की संभावना

विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सरकुलेशन और द्रोणिका बनी हुई है. जिसके कारण प्रदेश में मानसून एक्टिव है. विभाग की तरफ से उत्तर छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से सरगुजा संभाग और बिलासपुर संभाग के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. हीं, कई जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है. वहीं, तेज हवाएं भी चल सकती है. तेज हवाओं को लेकर भी कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

राजधानी रायपुर का हाल

राजधानी की बता करें तो रायपुर के मौसम में अगले 24 घंटों के दौरान कुच ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. शहर में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं साथ ही हल्की-हल्की बौछारें भी पड़ सकती है. इस दौरान राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने का अनुमान है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *