CJP, सुरक्षा के बीच दोबारा शुरू हुआ प्रदर्शन

cockroach janta party cjp protest delhi 4

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन एक बार फिर शुरू हो गया है। सोमवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने प्रदर्शन स्थल खाली करा दिया था, लेकिन देर रात से प्रदर्शनकारी फिर जुटने लगे। जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संसद मार्ग की ओर पुलिस का कड़ा पहरा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति रहेगी, लेकिन कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना अनशन जारी रखने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक युवा प्रतिनिधियों को संसद में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिलती या उन्हें अस्पताल में सांसदों से मिलने का अवसर नहीं दिया जाता, तब तक वे अनशन समाप्त नहीं करेंगे। दूसरी ओर, CJP नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। हालांकि, संगठन के प्रवक्ता अभिजीत दीपके ने कहा कि अब सरकार से कोई बातचीत नहीं होगी, जिसे भी बात करनी है वह जंतर-मंतर आकर करे।

17846390221838258166442565694397

उधर, सोमवार की हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस पर पथराव, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ और हिंसा के मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और अब तक 70 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, हिंसा में 10 पुलिस अधिकारियों सहित 118 से अधिक पुलिस और पैरामिलिट्री जवान घायल हुए हैं। आज भी संसद की ओर मार्च की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर रखी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *