रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई जिलों और इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

जारी तबादला आदेश का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाना बताया जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस विभाग के इस व्यापक फेरबदल को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित जिलों और इकाइयों में अधिकारियों के कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।












